शादी टूटने का मुख्य कारण Mismatch है।
- infogurjarnirdesha
- Aug 6, 2024
- 1 min read
शादी टूटने का मुख्य कारण Mismatch है। वह किसी भी रूप में हो सकता है।

1. शिक्षा:- धन बल या खानदान के नाम पर कम शिक्षित लड़के की, ज्यादा शिक्षित लड़की से शादी कर लेते हैं जो ज्यादा दिन नहीं चलती। या अधिक दहेज देकर ज्यादा शिक्षित लड़के को कम शिक्षित लड़की से शादी कर देते हैं जो बाद में टूट जाती है।
2. तन:- तन मतलब शरीर की बनावट, हाईट, रंग रूप, चाल ढाल, आदि अगर एक दूसरे को पसंद नहीं आती तो भी शादी ज्यादा दिन नहीं चलती।
3. मन:- मन मतलब विचार, भाषा, बुद्धि, व्यवहार, संस्कार, सम्मान, इज्जत आदि अगर आपस में नहीं मिलेंगे तो भी शादी ज्यादा दिन नहीं चलती।
धन :- धन मतलब संपत्ति, जमीन, किराया, बड़ी गाड़ी, रुपिया पैसा, नौकर चाकर, घूमना फिरना, रहीस लोगों के साथ उठना बैठना, पब और क्लबों में जाना, आदि। अगर आपस में नहीं मिलेंगे तो भी शादी ज्यादा दिन नहीं चलेगी।।
बिचौलिया :- अब बिचौलिया ऐसा चुनें जो इन सब बातों को ध्यान में रखकर रिश्ता कराए, और लड़की और लड़के को साथ बिठाकर एक दूसरे की राय जाने। एक दूसरे के परिवार को समझ सके और आपस में बातचीत के लिए थोड़ा समय दे। यही है सुखद रिश्ते का आधार
शादी ब्याह ना टूटें इसके लिए अधिक से अधिक बिचौलियों की भूमिका निभानी पड़ेगी।। हर निस्वार्थ व्यक्ति को ये भूमिका निस्वार्थ भाव से निभानी चाहिए।। ऐसा मेरा सुझाव है।।🙏 धन्यवाद 🙏
डी एस भड़ाना
दिल्ली एनसीआर
Comentarios